Bihar Bhumi 2026 – खाता, खसरा, भू नक्शा Land Record Bihar @ biharbhumi.bihar.gov.in

Bihar Bhumi (बिहार भूमि भुलेख)- अगर आप Bihar राज्य से हो और अपनी जमीन की जमाबंदी (Land Records) से जुड़ी नई या अपडेटेड जानकारी 2025-26 चेक करना चाहते हैं, तो यह आर्टिकल आपके लिए बहुत ही जरुरी साबित होगा। क्योंकि यहां हमने भूलेख बिहार पोर्टल (Bhulekh Bihar portal) से जुड़ी सबसे लेटेस्ट और जरूरी जानकारी आसान भाषा में दी है, जिससे आप किसी सरकारी ऑफिस के चकर लगाने की जरूरत नहीं, बस आप घर बैठे ही अपनी जमीन की पूरी डिटेल आसानी से देख सकते हैं।

Bhulekh Bihar Portal क्या है?

Bhulekh Bihar Portal बिहार सरकार द्वारा शुरू किया गया एक ऑनलाइन भूमि रिकॉर्ड सिस्टम है। इसकी मदद से बिहार के नागरिक अपनी जमीन से जुड़ी सभी जानकारी- खसरा नंबर, खाता नंबर, जमाबंदी, भू-नक्शा, और भूमि स्वामी का नाम, घर बैठे देख सकते हैं। Bhulekh Bihar पोर्टल की ऑफिसियल वेबसाइट (biharbhumi.bihar.gov.in) है। 

Bihar Bhumi जमाबंदी पंजी देखें

  • बिहार भूमि biharbhumi.bihar.gov.in की ऑफिसियल वेबसाइट पर जाए
  • इसके बाद जमाबंदी पंजी देखें विकल्प पर क्लिक करें
  • अब आपके सामने एक नया पेज खुलेगा, जहा अपना जिला और अंचल चुनें और Proceed बटन पर क्लिक करें। 
  • इसके बाद हल्का और मौजा / गाँव (Village चुनें ।
  • जमीन की जानकारी प्राप्त करने के लिए इनमे से किसी एक ऑप्शन को चुने:
  1. भाग बर्तमान
  2. पृष्ट संख्या बर्तमान
  3. रैयत का नाम से खोजे 
  4. प्लाट नंबर से खोजे
  5. खाता नंबर से खोजे 
  6. जमाबन्दी संख्या से खोजे
  7. समस्त पंजी-२ को नाम के अनुसार देखें 
  8. कंप्यूटरीकृत जमाबन्दी संख्या से खोजे
  • अगर आप प्लाट नंबर से खोज रहे है तो अपना प्लाट no. भरे उसके बाद, सुरक्षा कोड दर्ज करें और सर्च बटन पर क्लिक करें
  • सर्च बटन पर क्लिक करने के बाद आप स्क्रीन पर आपकी जमाबंदी देख सकते है। 
Official Website https://biharbhumi.bihar.gov.in/Biharbhumi/
View Jamabandihttps://parimarjan.bihar.gov.in/biharBhumireport/ViewJamabandi

अपना भू नक्शा ऐसे देखें 

अपनी जमीन का नक्शा (Bhu Naksha) ऑनलाइन देखना चाहते हैं, bhunaksha.bihar.gov.in इस वेबसाइट पर जाकर निचे दिए चरणों का पालन करे

चरण 1.  ऑफिसियल वेबसाइट पर जावें:

चरण 2. Land map पर क्लिक करें:

  • होमपेज पर land map विकल्प दिखाई देगा — उस पर क्लिक करें।

चरण 3.  अपनी जानकारी दर्ज करे:

  • District
  • Sub Division
  • Circle
  • Mauza
  • Survey Type: RS (Revisional Survey) या CS (Cadastral Survey)
  • Map Instance
  • Sheet No.

चरण 4.  Plot Number (खेसरा नंबर) दर्ज करें:

  • सभी विवरण चुनने के बाद अपना Plot Number (खेसरा नंबर) दर्ज करें।
  • इसके बाद आपको स्क्रीन पर रकबा, खेसरा नंबर, खेत की चौहदी (सीमा) और संबंधित भूमि जानकारी दिख जाएगी।

अपनी भूमि, प्लॉट का नक्शा डाउनलोड करने के लिए LPM Reports पर क्लिक करे, इसके बाद आप PDF में नक्शा डाउनलोड कर सकते है। 

आवश्यक जानकारी
Note:-  अगर आप नक्शा देखना चाहते है, तो आप इस Bihar bhumi पोर्टल पर registration (पंजीकरण) करना होगा। और अधिक जानकारी के लिए ऑफिसियल वेबसाइट को विजिट करें, नीचे registration की जानकारी दी है, आप इसे फॉलो कर सकते है

बिहार भूमि पर रजिस्ट्रेशन करे

  • रजिस्ट्रेशन करने के लिए Personal Details और Address Details भरे
  • सभी जानकारी भरने के बाद Register Now बटन पर क्लिक करें।
  • अब मोबाइल नंबर/ईमेल पर प्राप्त OTP दर्ज करे
  • इसके बाद रजिस्ट्रेशन सफलतापूर्वक हो जाने पर Login के लिए Username और Password मिल जायेगा। 

रजिस्ट्रेशन के फायदे

  • जमाबंदी (Land Record / RoR) देख सकते हैं
  • खेसरा नंबर या खाता नंबर से जमीन की जानकारी निकाल सकते हैं
  • भू-नक्शा (Land Map) डाउनलोड कर सकते हैं
  • ऑनलाइन दाखिल-खारिज (Mutation) की स्थिति देख सकते हैं
  • अपनी भूमि रजिस्ट्री रिपोर्ट चेक कर सकते हैं

Bihar Bhulekh Login

यदि आप नये उपयोगकर्ता हैं तो पहले आप “Registration” पर क्लिक कर अपना खाता बनाएं फिर “Login” करे . और यदि आपका खाता है तो नीचे दिये गए दिशानिर्देश का पालन करे

  • लोगिन करने के लिए यहाँ क्लिक करे- Bihar Bhumi Login
  • यहाँ अपना Mobile No. और सुरक्षा कोड दर्ज करे।
  • इसके बाद Sign In बटन पर क्लिक करें।
Registration URLरजिस्ट्रेशन करने के लिए यहाँ क्लिक करे
Login URLलॉग इन करने के लिए यहाँ क्लिक करे

Bhulekh Bihar Bhumi Jankari – Advanced Search

Advanced Search से आप निचे दिए गए भूमि रजिस्ट्री (Land Registration Details) की जानकारी देख सकते हैं।

  1. Online Registration (2016 To Till Date)
  2. Post Computerisation (2006 To 2015)
  3. Pre Computerisation (Before 2005)
  • किसी एक विकल्प को चुने उसके बाद नीचे दी हुई जानकारी दर्ज करे
  • Registration Office
  • Property Location
  • Circle
  • Mauja
  • Date From – To
  • Area (in decimal)
  • Khata No >Plot No>Deed No>Party Name
  • Father/Husband Name
  • Land Value (in ₹) and Land Type
  • सभी जानकारी भरने के बाद Search बटन पर क्लिक करें।

Bihar Bhumi Portal Status- दाखिल-खारिज आवेदन स्थिति (Status) ऎसे देखें 

  • नए पेज पर आपको कुछ जानकारी दर्ज करनी होगी जैसे:
  1. जिला (District)
  2. अंचल (Circle)
  3. वित्तीय वर्ष (financial year)
  • सभी जानकारी दर्ज करने के बाद Proceed बटन पर क्लिक करें 
  • इसके बाद केस नंबर से खोजे, डीड नंबर से खोजे, मौजा से खोजे, प्लाट नंबर से खोजे इनमे से किसी एक विकल्प का चुनाव करें.
  • सुरक्षा कोड दर्ज करके Search (खोजें) बटन पर क्लिक करें।

निष्कर्ष

मुझे उम्मीद है कि आपको यह आर्टिकल पसंद आया होगा। इस पोस्ट में हमने आपको Bhulekh Bihar पोर्टल से जुड़ी जानकारी आसान भाषा में बताने की कोशिश की है ताकि राज्य के निवासी अपनी जमीन की जानकारी घर बैठे देख सके।

कुछ महत्वपूर्ण प्रश्न 

प्रश्न 1. बिहार भूलेख (Bihar Bhulekh) जमीन की ऑनलाइन जानकारी कैसे देखें?

उत्तर: बिहार की जमीन की जानकारी देखने के लिए biharbhumi.bihar.gov.in वेबसाइट पर जाके जमाबंदी देखे

प्रश्न 2. खसरा-खतौनी नंबर से जमीन की डिटेल कैसे निकालें?

उत्तर: भूमि बिहार वेबसाइट पर अपना जिला, अंचल और खसरा नंबर डालें, और जमीन की जानकारी देखे।

प्रश्न 3. भू-नक्शा बिहार ऑनलाइन कैसे डाउनलोड करें?

उत्तर: Bhulekh Bihar पर लैंड मैप (Land Map) सेक्शन में जाकर अपना जिला और मौजा चुनें, और नक्शा डाउनलोड करें।

प्रश्न 4. एलपीसी (LPC) सर्टिफिकेट ऑनलाइन कैसे अप्लाई करें?

उत्तर: parimarjanplus.bihar.gov.in वेबसाइट पर लॉगिन करें और नया LPC आवेदन करें विकल्प पर क्लिक करके आवेदन करें।

प्रश्न 5. Bihar Bhumi से जमीन का मालिक कौन है, ये कैसे पता करें?

उत्तर: बस खाता नंबर डालें, मालिक का नाम और जमीन से जुडी जानकारी दिख जाएगी। 


Visit the Official Portal
biharbhumi.bihar.gov.in

बिहार भूमि Helpline

संपर्क करें
राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग, बिहार सरकार
पुराना सचिवालय, बेली रोड, पटना – 800015
Tel: 18003456215
Email: emutationbihar@gmail.com

महत्वपूर्ण संबंधित लेख

भू नक्शा बिहारबिहार ऑनलाइन भू लगान भुगतान
जमाबंदी पंजी देखेदाखिल खारिज (Mutation) आवेदन
दाखिल खारिज स्टेटस चेक