Jamabandi Bihar (जमाबंदी पंजी) Online ऐसे देखें

अब आप Bihar Bhumi Portal पर अपनी जमीन की Jamabandi ऑनलाइन घर बैठे प्राप्त कर सकते है, साथ इस ऑनलाइन प्लेटफार्म पर अपना खाता, भू नक्शा, भू लगान, भू अभिलेख, दाखिल खारिज जैसे अन्य लैंड रिकॉर्ड (Land Record) प्राप्त कर सकते हो, नीचे मैंने सरल भाषा में विस्तार से प्रकिया बता दी गई है।

विषयJamabandi Panji (जमाबंदी पंजी) आपकी जमीन का पूरा रिकॉर्ड
पोर्टल का नामBihar Bhumi (Land Record Bihar)
ऑफिशियल वेबसाइटhttps://biharbhumi.bihar.gov.in/Biharbhumi/

पात्रता

  • बिहार राज्य का मूल निवासी जो भूमि मालिक (Land Owner) हो
  • जिसके पास खाता संख्या, खेसरा संख्या या नाम की जानकारी हो
  • स्मार्ट डिवाइस जैसे की इंटरनेट और मोबाइल/लैपटॉप की सुविधा हो

Online Jamabandi Panji (जमाबंदी पंजी) देखने की प्रक्रिया

  • सबसे पहले आप biharbhumi की ऑफिसियल वेबसाइट पर जाए
  • जमाबंदी पंजी पेज पर अपना जिला, अंचल को चुनें और दिए गए Proceed बटन पर क्लिक करे
  • इसके बाद “हल्का और मौजा” चुनकर जमाबंदी पंजी (Jamabandi Panji) खोजने के लिये निचे दिये गए किसी भी विकल्प में कोई भी एक ऑप्शन को चुने
  1. भाग बर्तमान
  2. पृष्ट संख्या बर्तमान
  3. रैयत का नाम से खोजे
  4. प्लाट नंबर से खोजे
  5. खाता नंबर से खोजे
  6. जमाबन्दी संख्या से खोजे
  7. समस्त पंजी-२ को नाम के अनुसार देखें
  8. कंप्यूटरीकृत जमाबन्दी संख्या से खोजे
  • इन विकल्पों में से किसी एक को चुनें — यहाँ हमने रैयत के नाम से खोजें विकल्प चुना है। इसके बाद सुरक्षा कोड भरें और Search बटन पर क्लिक करें।
Jamabandi Bihar
  • आपके द्वारा जानकारी को भरने के बाद, आपके स्क्रीन पर आपकी जमाबंदी पंजी की सूची आपके सामने दिख जाएगी। यहाँ प्रत्येक जमाबंदी के सामने दिए गए देखें (View) आइकॉन पर क्लिक करें।
Jamabandi Bihar
  • View आइकॉन पर क्लिक करने के बाद, आपके सामने Bihar Bhumi Jamabandi खुल जाएगी
  • जमाबंदी में निम्न जानकारी कंप्यूटराइज्ड जमाबंदी संख्या, मालिक का विवरण. भूमि का ब्योरा (खेसरा संख्या, भूमि का प्रकार, रकबा (Area), कुल रकबा, लगान, दाखिल-खारिज विवरण और अन्य जानकारी मिलेगी
  • जमाबंदी प्रिंट करने के लिए print पर क्लिक करे
Jamabandi Bihar

महत्वपूर्ण संबंधित लेख

भू-लगान बिहार ऑनलाइन भुगतान करेबिहार ऑनलाइन भू लगान भुगतान
दाखिल खारिज (Mutation) आवेदनदाखिल खारिज स्टेटस चेक