बिहार दाखिल खारिज Online Mutation Bihar आवेदन ऐसे करें

बिहार में दाखिल ख़ारिज (Dakhil Kharij) पोर्टल का सीधा अर्थ है भूमि रिकॉर्ड में नए मालिक का नाम दर्ज करना। जब कोई भी राज्य का निवासी जमीन खरीदी या बेची जाती है, तब पुराने मालिक के स्थान पर नए मालिक का नाम अपडेट करने के लिए दाखिल ख़ारिज करे

बिहार के इस दाखिल खारिज पोर्टल पर आप अपना आवेदन स्टेटस, अपना खाता, जमाबंदी पंजी, भू नक्शा और अन्य लैंड रिकार्ड्स की जानकारी ऑनलाइन प्राप्त कर सकते है।

मुख्य बिंदुप्रसार
विषय दाखिल खारिज
पोर्टल का नामBihar Bhumi Portal
अधिकृत वेबसाइटhttps://biharbhumi.bihar.gov.in/Biharbhumi/

दाखिल खारिज (Mutation) करने की प्रक्रिया

अगर आप दाखिल खारिज पर आवेदन करना चाहते है तो उसके लिए सबसे पहले बिहार आपको भूमि पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करना है अगर पहले से रजिस्ट्रेशन कर चुके है तो लॉगिन करें अन्यथा आप रजिस्ट्रेशन करें जैसे की नीचे प्रोसेस बताई गयी है।

बिहार भूमि पर रजिस्ट्रेशन करे

  • रजिस्ट्रेशन करने के लिए आप सभी जानकारी (Personal Details & Address Details) भरे और Captcha कोड दर्ज करे इसके बाद Register Now बटन पर क्लिक करे।
  • लॉगिन करने के लिए Citizen विकल्प चुनें, मोबाइल नंबर दर्ज करे और सुरक्षा कोड दर्ज करके Sign In बटन पर क्लिक करे, इसके बाद आपके मोबाइल पर प्राप्त OTP दर्ज करके लॉगिन करें
  • ऑनलाइन दाखिल ख़ारिज आवेदन करने के लिए आपको अपना जिला और अंचल को चुनें और इसके बाद नया दाखिल खारिज आवेदन करे बटन पर क्लिक करे।
Online Mutation Bihar
  • दाखिल ख़ारिज का आवेदन फॉर्म में आपको नीचे दी गई सभी निम्न जानकारी दर्ज करनी होगी
  1. Applicant Details
  2. Document Details
  3. Buyer Details
  4. Seller Details
  5. Plot Details
  6. Document Upload
Online Mutation Bihar

सभी जानकारी दर्ज करने के बाद आपको Submit बटन पर क्लिक करे। इसके बाद आप अपना दाखिल खारिज के आवेदन की स्थिति भी आसानी से चेक कर सकते है।

Online Mutation Bihar

दाखिल खारिज Status Check करें

दाखिल ख़ारिज की आवेदन की स्थिति (status) जानने के लिए आपको सबसे पहले बिहार भूमि पोर्टल पर मौजूद दाखिल ख़ारिज आवेदन स्थिति देखें विकल्प चुने या निचे बटन पर क्लिक करे

Dakhil Kharij Status
  • सबसे पहले अपना जिला (District), अंचल (Circle) और वित्तीय वर्ष (Financial Year) चुनें।
  • फिर Proceed बटन पर क्लिक करें।
  • अब खोजने के लिए दिए गए विकल्पों में से किसी भी एक विकल्प को चुनें :
  1. केस नंबर से खोजे
  2. डीड नंबर से खोजे
  3. मौजा से खोजे
  4. प्लाट नंबर से खोजे
Dakhil Kharij Status
  • सुरक्षा कोड दर्ज करें।
  • अंत में दिए गए Search बटन पर क्लिक करें।
  • अब आपके सामने दाखिल ख़ारिज के आवेदन की स्थिति की जानकारी आपको दिख जाएगी इसमें आपको पता भी चल जाएगा की आप के आवेदन को स्वीकारा गया है या नहीं।

महत्वपूर्ण संबंधित लेख

भू-लगान बिहार ऑनलाइन भुगतान करेबिहार ऑनलाइन भू लगान भुगतान
भू नक्शा बिहारदाखिल खारिज स्टेटस चेक