बिहार दाखिल खारिज स्टेटस (Mutation Status) Check करें

बिहार भूमि पोर्टल पर दाखिल ख़ारिज (Mutation) के लिए ऑनलाइन आवेदन करने के साथ-साथ आप अपना आवेदन की स्थिति भी जान सकते है आवेदन स्थिति से मतलब है की आपने जो आवेदन किया गया है वो स्वीकार कर लिया गया है या नहीं।

दाखिल ख़ारिज पेज पर आप अपने जमीन की जानकारी जैसे:- खाता, जमाबंदी पंजी (रजिस्टर 2), भू नक्शा, भू लगान जैसी ऑनलाइन सर्विसेस की जानकारी भी प्राप्त कर सकते है।

विषयदाखिल खारिज स्टेटस (Mutation Status)
पोर्टल का नामBihar Bhumi
Official Websitehttps://parimarjan.bihar.gov.in/

Dakhil Kharij Status (Mutation) कौन देख सकता है

  • कोई भी भूमि मालिक (Land Owner)
  • खरीदार या विक्रेता जिसने जमीन का रजिस्ट्रेशन कराया हो
  • अधिकृत व्यक्ति जिसके पास जमीन से जुड़ी वैध जानकारी या अनुमति हो

Dakhil Kharij Status स्थिति (Mutation) ऐसे चेक करे

दाखिल ख़ारिज की आवेदन की स्थिति (स्टेटस) जानने के लिए आपको सबसे पहले बिहार भूमि पोर्टल पर मौजूद दाखिल ख़ारिज आवेदन स्थिति देखें पेज पर जाना होगा।

Dakhil Kharij Status
  • दाखिल ख़ारिज status जानने के लिए अपना जिला (District), अंचल (Circle) और वित्तीय वर्ष (Financial Year) चुनें।
  • फिर दिए गए Proceed बटन पर क्लिक करें।
  • अब खोजने के लिए दिए गए विकल्पों में से किसी भी एक विकल्प को चुनें :
  1. केस नंबर से खोजे
  2. डीड नंबर से खोजे
  3. मौजा से खोजे
  4. प्लाट नंबर से खोजे
Dakhil Kharij Status
  • सुरक्षा कोड दर्ज करें और Search बटन पर क्लिक करें

सर्च बटन पर क्लिक करने के बाद आपके सामने Bihar Online Mutation Application की सम्पूर्ण जानकारी आपको दिख जाएगी, इसमें आपको पता भी चल जाएगा की आप के आवेदन को स्वीकारा गया है या नहीं।

Bihar Online Mutation Application
नोट: अगर आप का आवेदन एप्लीकेशन रिजेक्ट किया गया है, तो आपको वापस से फॉर्म को सबमिट करना होगा।

महत्वपूर्ण संबंधित लेख

भू-लगान बिहार ऑनलाइन भुगतान करेबिहार ऑनलाइन भू लगान भुगतान
भू नक्शा बिहारजमाबंदी पंजी देखे